SEBA Board Class 10 Hindi(MIL) Half Yearly Question Paper 2019
Half Yearly Examination 2019
Sub: Hindi (MIL)
Class-x
Time: 3 hrs.
Full Marks : 100
1. पूर्ण वाक्य में जवाब दीजिए : 1 x 10=10
(क)’खोजी’ कौन है?
(ख) एकलव्य कौन था?
(ग) कबीरदास ने किनसे दीक्षा ली थी?
(घ) ‘राष्ट्रकवि’ की आख्या किसे प्राप्त है?
(ङ) लोग नमक का चोरी छिपे व्यापार क्यों करने लगे?
(च) ‘मोको कहा सीकरी सौं काम’ यह किसका कथन है?
(छ) ‘वन मार्ग में’ शीर्षक छंद कहा से ली गई है?
(ज)’किरणों का खेल’ किस प्रकार की कविता है?
(झ) तोड़ती पत्थर कविता का कवि कौन है?
(ब) नया अफसर किस रूप में आता है?
2. उत्तर दीजिए: (किन्ही छ: का) 2×6=12
(क) मनुष्य ईश्वर को पाने के लिए किस तरह के कर्मकांड करता है?
(ख) पत्थर तोड़ने वाली स्त्री कहाँ बैठकर काम कर रही थी और वहाँ किस चीज की कमी थी?
(ग) मनुष्य और दास में क्या अंतर है? पठित पाठ के आधार पर बताइए?
(घ) लेखक ने अफसर और नेता में क्या अंतर बताया है?
(ङ) वन मार्ग पर चलते हुए श्री रामचन्द्र के मधुर रूप का वर्णन कीजिए।
(च) पं अलोपीदीन ने वंशीधर को अपनी सारी जायदाद का स्थायी मैनेजर करें
(छ) “निरानंद है कौन दिशा?” कविता की इस प्रश्नवाचक पंक्ति से कवि का क्या आशय है?
3. सम्यक उत्तर दीजिए : (किन्ही तीन) 3×3=9
(क) “तोड़ती पत्थर” कविता का पतिपाथ लिखिए?
(ख) पाठ के आधार पर अफसर की तीन चरित्रिक विशेषनाए लिखिए?
(ग) ‘किरणों का खेल’ कविता में वर्णित प्राकृतिक सौंदर्य का चित्रण कीजिए।
(घ) यमुनातट पर मुंशी वंशीधर और अलोपीबीन के बीच हुई बातचीत का वर्णन कीजिए।
4.किन्ही दो खण्ड के सप्रसंग व्याख्या कीजिए: 2×5=10
(क) हिंदु कहै मोहि राम पियारा, तुर्क कहै रहिमाना।
आपस में दोउ लरि लरि मुए, मर्म न काहू जाना ।।
घर घर मंतर देत फिरत हैं, महिमा के अथिमाना।
गुरू के सहित सिख्य सब बूड़े, अंत काल पछिताना।।
अथवा
सीस जय उर-बाहु बिसाल, बिलोचन लाल, तिरछी सी थौं है।
तुन सरासन-बान घरै तुलसी बन-मारग में सुटि सोहैं।।
सादर बारहिं बार सुथायँ चितै तुम्ह त्यों हमरो मनु मोहैं।
पूँछति ग्रामबधू सिय सौं, कहौ विरे से सखि रावरे को हैं।।
(ख) जो मनुष्य अपना लक्ष्य जितना ऊपर रखता है, उतना ही उसका तीर ऊपर
जाता है।
‘अथवा
मासिक वेतन तो पूर्णमासी का चाँद है, जो एक दिन दिखाई देता है और
घटते-घंटो लुप्त हो जाता है। ऊपरी आय बहता हुआ स्त्रोत है जिससे सदैव
प्यास बुझती है।
5. आशय स्पष्ट कीजिए : (किन्ही दो) 2×2=4
(क) आतम मारि पखनहि पूजै, उनमें उहै जो ज्ञाना।।
(ख) न्याय और नीति सब लक्ष्मी के खिलौने हैं, उन्हे वे जैसा चाहती हैं, नचाती
(ग) तियकी लखि आतुरता पियकी अँखियाँ अति चारू चनीं जल वै।
(घ) सच्ची आत्मा वही है, जो प्रत्येक दश में, प्रत्येक स्थिति के बीच, अपनी राह आप-निकालती है।
परिपूरक पाठ्य पुस्तक
6.(क) मोरानें की जातीय खेती क्या है? 1
(ख) बोड़ो भाषा की पहली पुस्तक क्या थी? 1
(ग) मटक साधारणतः किस धर्म के लोग है? 1
(घ) देठरी किस धर्म में आस्था रखते है? 1
7.क) तिवा लोगों के उत्सव-पर्व में इस्तेमाल किए गए विभिन्न वाद्य-यंत्र क्या क्या है नाम लिखो? 2
ख) बोड़ो लोगों के बारे में लिखी गई दो पुस्तकों के नाम लिखिए। 2
अथवा
छविलाल उपाध्याय के बारे में संक्षेप में लिखिए।
ग) देठरी लोगों के चार जातीय उत्सवो के नामों का उल्लेख कीजिए। 2
व्याकरण भाग
8.क) विलोम शब्द लिखिए: (किन्ही दो) 1×2=2
आकर्षण, उत्थान, लघु, ग्रामीण।
ब) दो दो पययिवाची शब्द लिखिए : (किन्ही दो) 1×2=2
स्त्री, रक्त, नौका, अरण्य।
ग) समोच्चारित शब्दों के अर्थ लिखिएः (किन्ही दो) 1×2=2
परिक्षा-परीक्षा, कुल-कूल, पानी-पाणि अरि-अरी।
9. मुहावरों को वाक्य में प्रयोग कीजिए। (किन्हीं दो) 1×2=2
आग बबूला होना, अकल का दुश्मन, उल्टी-गंगा बहना, पसीने-पसीने होना।
10. लोकोक्तियों का अर्थ एवं प्रयोग लिखिए : (किन्ही एक) 1×2=2
(क) नाच न जाने आँगन टेड़ा
(ख)भैस के आगे बीन बजाना।
11. समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए :(किन्ही दो) 1×2=2
चवन्नी, लंबोदर, शोकाकुल, नरसिंह।
12. समस्तपद करके समास का नाम लिखिए : (किन्ही दो) 1×2=2
न न्याय, राम की भक्ति, घम के समान श्याम, महान है आत्मा जिसकी।
13. बीमारी के कारण परीक्षा न दे सकने पर प्रधानाचार्य को ‘चिकित्सा अवकाश’ के लिए एक आवेदन पत्र लिखिए। 5
अथवा
मित्र के पिताजी के निधन पर संवेदना-पत्र लिखिए।
14. क) श्रीमंत शंकरदेव जी के जीवन का कीर्तिस्तंभ क्या है? 1
ख) मानव जीवन किससे सज्जित है? 1
ग) अमीर खुसक के गुरू का क्या नाम था? 1
घ) अरुणिमा एवरेस्ट के शिखर पर कब पहुंची थी? 1
15. कृ) भारत की किन-किन वस्तुओं की प्रशंसा अमीर खुसरु ने की है ? 2
ख) अस्पताल में रहने समय अरुणिमा के मन में कैसे खयाल आये थे? 2
ग) बरगीत के दो लक्षण उल्लेख कीजिए। 2
16. आशय स्पष्ट कीजिए : (किन्ही. दो के) 2.1/2×2=5
क) सबकहु परम सुहृद हरिनाम।
ख) जीवन को रात-रात आहुति में जलना होगा।
ग) परंतु इस अभियान की सफलता के कारण निराशा के स्थान पर अरुणिमा का संकल्प और भी दृढ़ हो गया।
घ) ‘हिंदुस्तान के संगीत पर केवल मनुष्य ही नही झुमते बल्कि हिरन भी चरना भूल जाते है।
17. किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए। 5
क) इंटरनेट – एक अनमोल आविष्कार।
ख) नोटबंदी।
18.श्लेष अथवा उत्प्रेक्षा अलंकार को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 3
19. वीर रस अथवा श्रृंगार रस को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 3
You can check also:
SEBA/NCERT/CBSE Class 10 English Nelson Mandela Long Walk to Freedom Question Answers
SEBA Board Class 10 Half Yearly Exam 2021 English Model Question Paper
SEBA Board Class 10 Reduced Syllabus of 2021-22 pdf download